7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से दस दिन बाद एक की मौत

काशीपुरी में मिला कोरोना संक्रमित

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से दस दिन बाद एक की मौत

कोरोना से दस दिन बाद एक की मौत

भीलवाड़ा.
जिले से कोरोना संक्रमण जाने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में दस दिन बाद एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वही काशीपुरी क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमि मिला है। मंगलवार को भी 894 लोगों की सैंपलिंग में एक नया संक्रमित सामने आया है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि मंगलवार को 894 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से एक नया संक्रमित सामने आया है। कोरोना संक्रमित काशीपुरी डिस्पेंसरी क्षेत्र में मिला है। मंगलवार को एक भी रोगी ठीक नहीं हुआ है। जिले में अब तक कोरोना के 31,74५ पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं 30,70९ ठीक भी हुए है। महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान आसीन्द निवासी ४० साल की एक महिला की मौत हो गई है। इससे पहले १९ जून को एक जने की मौत हुई थी। उसके दस दिन बाद यह महिला की मौत हुई है। अब तक 81४ लोगों की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अभी जिले में 1३ एक्टिव रोगी है।