
कोरोना से एक की मौत
भीलवाड़ा।
भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढने लगा है। बुधवार को सांगानेर के एक किराणा व्यवसायी की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 183 हो गई है। सांगानेर के किराणा व्यवसायी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भर्ती करते समय कराई गई जांच में किराणा व्यवसायी कोरोना संक्रमित पाया गया।
--------
40 नए संक्रमित मिले
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण के चलते भीलवाड़ा में हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। बुधवार को 40 जने संक्रमित पाए गए। सोमवार को 810 जनों की कोरोना सैम्पल की जांच की गई थी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि घर से जरूरी हो तो ही बाहर निकले। अनावश्यक शहर में घूमने नहीं निकले। घर से निकलते समय मास्क अनिवार्य रूप से पहने। सेनेटाइजर की छोटी बोतल साथ में रखे।
Updated on:
01 Apr 2021 09:55 am
Published on:
01 Apr 2021 09:55 am
