8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओपीडी पर्ची अब सात दिन मान्य, डायलिसिस के देने पड़ेंगे 1200 रुपए

एमजीएच में नई दरें तय, सुविधा विस्तार पर खर्च होंगे चार करोड़ रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Jul 2021, 8:06 AM IST

ओपीडी पर्ची अब सात दिन मान्य, डायलिसिस के देने पड़ेंगे 1200 रुपए

ओपीडी पर्ची अब सात दिन मान्य, डायलिसिस के देने पड़ेंगे 1200 रुपए

भीलवाड़ा।
एमजीएच में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा लेकिन आम मरीज को इलाज के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। एमजीएच के आउटडोर में रोगी पर्ची अब 15 की बजाय 7 दिन मान्य होगी। शिशु एवं आईसीयू वार्ड में बेड चार्ज 200 से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया। डायलिसिस यूनिट में एपीएल मरीजों से 1200 रुपए शुल्क लिया जाएगा। अस्पताल के दोनों मुख्य द्वारों पर चेकपोस्ट व सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये निर्णय गुरुवार को शहर विधायक वि_लशंकर अवस्थी व राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर शिवप्रकाश एम नकाते के सानिध्य में यहां मेडिकल कॉलेज में हुई बैठक में लिए गए। नकाते ने अस्पताल को डीएमएफटी फंड से तीन करोड़ और अवस्थी ने विधायक कोष से एक करोड़ रुपए मंजूर किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, सोसायटी सदस्य ओम नराणीवाल, मोहम्मद हारून रंगरेज आदि उपस्थित थे।
ऐसे होंगे चार करोड़
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड ने बताया कि विधायक अवस्थी के एक करोड़ की वितीय स्वीकृति से अस्पताल में १५ लाख की एम्बुलेंस, २४ लाख की तीन डायलिसिस मशीन तथा ६१ लाख रुपए के अन्य जीवनरक्षक उपकरण खरीदेंगे।
डीएमएफटी फंड के एक करोड़ की लागत से विद्युत व्यवस्था में सुधार, ३ हाईमास्क लाइट व रोड लाइट बदली जाएगी। दो करोड़ में अन्य कार्य होंगे। इसमें ३५ लाख में मॉड्यूलर किचन बनाएंगे। दंत रोगियों के लिए २५ लाख की ओपीजी मशीन, २५ लाख की ब्रॉन्कोस्कोपी मशीन के माध्यम से इन्टूबेशन करने, फोरन बॉडी निकालने व फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित जांच होगी। २५ लाख का लागत से जीआई एंडोस्कोपी से आंत के घाव, छाले एवं ब्लीडिंग की जांच हो सकेगी। ५० लाख की लागत से सोनोग्राफी विद इको मशीन खरीदी जाएगी। सीआर-डीआर सिस्टम के तहत गर्भवती महिलाओं में शिशुओं की धड़कन जांच के लिए सीटीजी मशीन भी क्रय की जाएगी।
जांच दर तय
बैठक में विभिन्न जांचों की दरें भी तय की गई। चिरंजीवी योजना में पंजीकृत लोगों को निशुल्क सुविधा मुहैया कराई जाएगी। ईएनटी विभाग में ओएई जांच के 230 रुपए, आई के १20 रुपए, बायोप्सी के 150 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। अस्पताल परिसर में एटीएम काउंटर व फोटोकॉपी मशीन लगाने का प्रस्ताव पास किया।