15 घंटे नहीं पहुंचा पानी, टंकियां नहीं भर पाई
भैसरोड़गढ़ में बिजली व्यवस्था ठप होते ही रविवार शाम सात बजे भीलवाड़ा में पानी आना बंद हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शहर में पानी पहुंचा। करीब 15 घंटे पानी नहीं आने से अफसरों की सांसें फूल गई। येनकेन सप्लाई आगे बढ़ाने की नौबत आ गई। सोमवार को कई कॉलोनियों में लोग पानी का इंतजार करते रहे, लेकिन नल से बूंद तक नहीं टपकी। लोगों को पेयजल के भटकना पड़ा। प्याऊ, सरकारी नल, हैडपम्प व नलकूप की दौड़ लगानी पड़ी। इससे पहले 26 फरवरी, 5 मार्च और उसके बाद 25 मार्च को सप्लाई आगे खिसकी थी।