6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमितों को हर मिनट 13 से 40 लीटर दे रहे ऑक्सीजन

पानी की तरह पी रहे ऑक्सीजन

2 min read
Google source verification
कोरोना संक्रमितों को हर मिनट 13 से 40 लीटर दे रहे ऑक्सीजन

कोरोना संक्रमितों को हर मिनट 13 से 40 लीटर दे रहे ऑक्सीजन

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की बहुत मांग बढ़ गई है। यहां ऑक्सीजन की आपूर्ति में बहुत मुश्किल हो रही है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएच की बात करें तो यहां पर प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों को उनकी हालत के अनुसार ३ से ४० लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देना पड़ रहा है। सिलेण्डरों की मारामारी के चलते मांग व आपूर्ति में बहुत अन्तर आ गया है।
एमजीएच अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए स्थापित आइसीयू के अलावा सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम से जुड़े बिस्तरों पर गंभीर हालत में लगभग २५० मरीज भर्ती है। इन मरीजों को लगातार ऑक्सीजन देकर चिकित्सक उनका इलाज कर रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में ही ऑक्सीजन की खपत यहां कई गुना बढ़ गई। अस्पताल में रोजाना ४50 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट से १०० सिलेण्डर जितनी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में एक दिन में ५५० से ६०० सिलेण्डर की खपत हो रही है। प्रत्येक सिलेंडर में ६ से ७ क्यूबिक मीटर (६ से ७ हजार लीटर) ऑक्सीजन होती है। ऐसे 24 घंटे में करीब साढ़े ३.३० से ३.६० लाख लीटर ऑक्सीजन की खपत हो रही है।
तीन स्थानों से हो रही सप्लाई
भीलवाड़ा में सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल ८२० कोरोना संक्रमित तथा २९ गंभीर संक्रमित भर्ती है। इन सभी रोगियों के लिए चार प्लांटों से ऑक्सीजन के करीब १४०० सिलेण्डर की आपूर्ति हो रही है, लेकिन यह आपूर्ति भी कम पडऩे से मरीजों ऑक्सीजन फ्लो कम कर दिया गया। जिला प्रशासन ने हिन्दुस्तान जिंक से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए संपर्क कर रही है।
-----
इस तरह से हो रही खपत
सीएमएचओ डॉ मुश्ताक खान के अनुसार सामान्य कोरोना रोगी को 1 मिनट में ३ लीटर ऑक्सीजन दी जा रही है। यानि 1 घण्टे में 180 लीटर तथा 24 घण्टे में 4400 लीटर की खपत हो रही है। एक मरीज को 24 घण्टें में लगभग 1 सिलेण्डर की आवश्यकता पड रही है।
- गम्भीर मरीजों को हाईफ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है। 1 मिनट में 1३ लीटर ऑक्सीजन दी जा रही है। 1 घण्टे में 780 लीटर तथा 24 घण्टे में 19 हजार लीटर की खपत हो रही है। एक मरीज को 24 घण्टें में 4 सिलेण्डर की आवश्यकता पड रही है।
- वेंटीलेटर पर लिए गए मरीजों को 1 मिनट में 40 लीटर ऑक्सीजन दी जा रही है। 1 घण्टे में 2400 लीटर तथा 24 घण्टे में 58 हजार लीटर की खपत हो रही है। ऐसे एक मरीज को 24 घण्टें में ८ से ९ सिलेण्डर की आवश्यकता पड़ रही है।
------
नहीं आएगी कमी
ऑक्सीजन की मांग के अनुरूप आपूर्ति को लेकर जिला कलक्टर लगातार उच्च स्तर पर संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही हमें जरूरत के ऑक्सीजन सिलेंडर की बड़ी खेप प्राप्त हो जाएगी। कोरोना के बढ़ते मरीजों से खपत कई गुना अधिक बढ़ गई है। डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं।
डॉ. अरुण गौड़, अधीक्षक एमजीएच