6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोगों को घर पर नहीं पहुंचा रहे दूध- किराने का सामान

कलक्टर ने जारी कर रखे है होम डिलीवरी के आदेश

less than 1 minute read
Google source verification
लोगों को घर पर नहीं पहुंचा रहे दूध- किराने का सामान

लोगों को घर पर नहीं पहुंचा रहे दूध- किराने का सामान

भीलवाड़ा।
शहर में शुक्रवार को कफ्र्यू का 35 वां दिन है। सरकार व प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी कर घरों में कैद शहर वासियों को उनकी जरूरत का सामान घर पर ही मुहैया कराने के आदेश दे रखे है, लेकिन अधिकांश दुकानदार इस आदेश की पालना नहीं कर रहे हैं। ना तो घर-घर दूध पहुंच रहा है और ना ही किराने का सामान। तम्बाकू उत्पाद भी चोरी छिपे दोगुने दामों पर बेचे जा रहे हैं।
इसलिए की थी यह व्यवस्था
कफ्र्यू के दौरान शहर में लोग घरों में रहे और कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। इसको लेकर कलक्टर ने गाइडलाइन जारी कर होम डिलेवरी की व्यवस्था लागू की थी। व्यवस्था को शुरू किए एक पखवाड़ा होने को आया, लेकिन अभी तक लोगों को घर बैठे उनकी जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों के घर से बाहर निकलना पड़ रहा है। बाहर पकड़े जाने पर पुलिस चालान बनाकर जुर्माना वसूल रही है।
सब्जी व फल ही मिल रहे
गलियों में सब्जी व फल के ठेले ही आ रहे है, लेकिन सब्जियों व फल के दाम भी अधिक वसूले जा रहे है। इस कारण लोग सब्जी मंडी में फल व सब्जी लेने पहुंच रहे है। कुछ डेयरी संचालक ही अपने वाहन के माध्यम से घर-घर दूध पहुंचा रहे है, जबकि अन्य डेयरी बूथों पर लोगों को दूध व ब्रेड लेने के लिए जाना पड़ रहा है।