8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजावट के लिए खरीदारी करने पहुंचने लगे लोग

व्यापारियों में उत्साहपिछले वर्षों से अच्छा कारोबारबाजारों में रौनक आने लगी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Oct 2021, 8:45 AM IST

सजावट के लिए खरीदारी करने पहुंचने लगे लोग

सजावट के लिए खरीदारी करने पहुंचने लगे लोग

भीलवाड़ा।
दीपावली की खरीदारी के लिए शहर के बाजार सजे हैं, तो वहीं लोग घर की सजावट के लिए सामान खरीद रहे हैं। शहर के बाजारों में सजावटी सामान, ड्राइंग रूम के लिए पर्दे व अन्य प्रकार के सामान की अच्छी बिक्री हो रही है।
ड्राइंग रूम को सजाने के लिए तरह-तरह की पेंटिंग्स, तस्वीरें आदि खरीदी जा रही हैं। मिट्टी के बने सजावटी सामान की भी मांग है। इसके साथ ही अन्य तरह का सजावटी सामान खरीदा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सजावटी सामान की अच्छी बिक्री हो रही है। इससे दुकानदारों में उत्साह है।
घर-घर बदले जा रहे चद्दर
चादर व पर्दे के व्यवसायी अनिल जैन ने बताया कि दीपावली के मौके पर पर्दे, चादर, तकिए के कवर, सोफा कवर सहित अन्य सामग्री की अच्छी मांग है। त्योहारी सीजन में लोग ड्राइंग रूम व बेड रूम को नए तरीके से सजा रहे हैं। बाजार में खरीदारी अच्छी हो रही है। शहर में इस व्यवसाय से जुड़े कई लोगों को काम मिल रहा है।
अपनी पंसद की तस्वीर बनाने में लगे लोग
तस्वीर एवं पेंटिंग्स के व्यवसाय से जुड़े विनोद कुमार ने बताया कि बाजार में तस्वीर और पेंटिंग खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं। कई लोग तो वास्तु के अनुसार शुभ मानी जाने वाली पेंटिंग खरीद रहे हैं। शहर में ५० के करीब पेंटिंग और तस्वीरों की दुकानें हैं। इन पर सुबह से शाम तक ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस बार दीपावली पर शहर में तस्वीरों का अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
बनावटी फूलों की खरीदारी
सजावटी सामान के विक्रेता मनोजकुमार ने बताया कि बनावटी फूल, गुलदस्ते, फूलों के गमले, मोतियों की माला व झालर खूब खरीदी जा रही है। दुकानों पर ग्राहक आ रहे हैं। अभी इनकी संख्या और बढ़ेगी।
गिफ्ट्स और क्रॉकरी की खरीदारी
गिफ्ट व क्रॉकरी व्यवसाय से जुड़े व्यापारी का कहना है कि इस समय गिफ्ट्स और क्रॉकरी के आइटम खरीदे जा रहे हैं। दीपावली पर इस बार अच्छा व्यापार मिल रहा है। इससे दुकानदारों में उत्साह है। शहर में क्रॉकरी, गिफ्ट व प्लास्टिक के सामान की करीब तीन दर्जन से अधिक प्रमुख दुकानें हैं। इन पर दिवाली पर लाखों रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
मिट्टी की कलाकृतियों की भी मांग
मिट्टी से कलाकृतियां एवं सजावटी सामान बनाने वाले रमेश प्रजापत ने बताया कि मिट्टी से बने सजावटी सामान की शहर और शहर से बाहर अच्छी मांग है। विभिन्न स्थानों पर लगी स्टॉलों पर लोग खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के पास 20 रुपए से लेकर 3000 रुपए की कलाकृति वाला सामान है।
बिजली का सजावटी सामान
बिजली के सजावटी सामान के व्यवसाय से जुड़े अर्जुन ने बताया कि शहर के बाजारों में बिजली के सजावटी सामान की बिक्री होने लगी है। लोग विभिन्न तरह के सामान की डिमांड कर रहे हैं। शहर में 10 से 300 रुपए तक और इससे भी अधिक कीमत का बिजली का सजावटी सामान उपलब्ध है।