21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पक्ष में उतरे चिकित्सक संगठन

एसपी और एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन, एफआईआर का किया विरोध

less than 1 minute read
Google source verification
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पक्ष में उतरे चिकित्सक संगठन

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के पक्ष में उतरे चिकित्सक संगठन

भीलवाड़ा।
मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा द्वारा प्राचार्य शलभ शर्मा के खिलाफ एफआइआर के विरोध में सोमवार को चिकित्सकों ने कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ आरोप को झूठा बताते हुए पुलिस अधीक्षक़ और एडीएम को ज्ञापन दिया।
चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गवर्नमेंट डॉक्टर्स फोरम भीलवाड़ा और यूनाइटेड प्राइवेट क्लीनिक एंड हॉस्पिटल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा और एडीएम सिटी वन्दना खोरवाल को प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग और राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पंद्रह दिन में जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
आईएमए सर्विस डॉक्टर विंग के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर फरियाद मोहम्मद ने कहा कि प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर से चिकित्सक समुदाय हतप्रभ है। डॉक्टरों की मांग है कि इस मामले की उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि कॉलेज और चिकित्सकों की छवि धूमिल होने से बच सके। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ . दुष्यंत शर्मा ने कहा कि इस मामले में जांच में जो भी दोषी है, उसे सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग