
Plaster of tank of Balaji's cremation porch of tank in bhilwara
भीलवाड़ा .
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से श्रमदान करके टंकी के बालाजी के शमशान की सफाई करने में लगे हुए है। लेकिन ये कार्यकताई रविवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब में बरामदे से निकलकर परिसर में फैली गंदगी को साफ करने के लिए नीचे आए। कार्यकर्ताओं के बरामदे से बाहर निकलते ही छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। आवाज सुन सभी दंग रह गए। संघ के रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उस समय विधाधर लाड, घनश्याम सेन,सुशील मेहता, मुकेश रेगर, कमलेश सोमानी आदि थे। अग्रवाल ने जिला कलक्टर व नगर विकास न्यास अध्यक्ष शिवप्रसाद एम नकाते से शमशान की दशा सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरके-आरसी व्यास कॉलोनी का सबसे बड़ा शमशान यहीं पर है, लेकिन इसकी स्थिति दयनीय बनी हुई है।
आज एक घंटे नवकार महामंत्र
भीलवाड़ा. अहिंसा भवन शास्त्रीनगर में प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज तथा सभी जैन संतो के आह्वान पर राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस एवं मेवाड़ संघ मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक एक घंटे घरों में नवकार महामंत्र का जाप होगा। इस दौरान सौभाग्य मुनि की लम्बी आयु की जिनेश्वर भगवान से प्रार्थना करेंगे।
Published on:
28 Sept 2020 02:03 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
