प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक ताकतों पर तंज कसा और कहा कि भारत को तोड़ने की कोशिश कई बार की गई, लेकिन भारत अटल है, अजर है, अमर है। उन्होंने कहा कि समाज व देश के कोटि कोटि की शक्ति की वजह से ही हमारी ताकत मजबूत हुई है। उन्होंने भगवान देवनारायण की स्तुति की और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ व एकजुटता पर उनके योगदान को नमन किया। देवनारायण के प्रति समाज के हर वर्ग में श्रद्धा एवं आस्था है। इस लिए वह आज भी परिवार की मुखिया की तरह है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भला जी भला देव भला, अपेक्षित व वंचित समाज को सम्मान देने के मकसद को लेकर हम चल रहे हैं। हर लाभार्थी को राशन मिल रहा है, वह भी मुफ्त में। गैस कनेक्शन को लेकर पहले चिंता थी, वह दूर कर रहे हैं। आज बैंक के दरवाजे सभी के लिए खुले है।