8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थानी में किया जनता का अ​भिवादन कहा- मालासेरी डूंगरी ने म्हारो प्रणाम

भगवान देवनारायण का बुलावा आए तो कोई कैसे मौका छोड़ सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 28 Jan 2023, 3:39 PM IST

PM MODI IN BHILWARA

PM MODI IN BHILWARA

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मालासेरी डूंगरी की, साडू माता की, सवाई भोज महाराज की, देवनारायण भगवान की जय। मालासेरी डूंगरी ने म्हारो प्रणाम। करीब 32 मिनट के संबोधन में वैश्विक ताकतों पर तंज कसा और कहा कि भारत को तोड़ने की कोशिश कई बार की गई, लेकिन भारत अटल है, अमर है। उन्होंने कहा कि समाज व देश के कोटि कोटि की शक्ति की वजह से ही हमारी ताकत मजबूत हुई है। उन्होंने भगवान देवनारायण की स्तुति की और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ व एकजुटता पर उनके योगदान को नमन किया।

देवनारायण के प्रति समाज के हर वर्ग में श्रद्धा एवं आस्था है। इसलिए वह आज भी परिवार के मुखिया की तरह है। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों मेे जबरदस्त उत्साह रहा। मोदी-मोदी के नारे यहां लगातार गूंजते रहे। भीड़ का आंकड़ा करीब दो लाख से अ धिक का आंका जा रहा है। केन्द्र व प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही वरिष्ठ अ धिकारी मुस्तैद रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद सुभाष बहेड़िया, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, आसींद विधायक जब्बरसिंह सांखला, भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

ज्यों ही वे मंच पर पहुंचे समूचा पांडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। वे करीब 105 मिनट मालासेरी में रूके। मोदी दिल्ली से रवाना होकर सुबह 11:11 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां राज्य सरकार की ओर से राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पीएम की अगवानी की। इसके बाद मोदी 11:20 बजे उदयपर से हेलीकॉप्टर से मालासेरी डूंगरी के लिए रवाना होकर 11:45 बजे मालासेरी डूंगरी पहुंचे। यहां भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर आरती की। मोदी ने गर्भगृह में पहुंच कर भगवान देवनारायण के दर्शन कर आरती की। बाद में वहां चल रहे श्री विष्णुमहायज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। मन्दिर दर्शन के दौरान पीएम मोदी ने मंदिर की दान पेटी में अपनी ओर से दान राशि भी डाली।

पुजारी हेमराज पोसवाल से मंदिर के विकास को लेकर चर्चा की। पुजारी ने मोदी को देवनारायण भगवान से जुड़ा इतिहास बताया। मंदिर परिसर का अवलोकन करने के बाद सभा स्थल पहुंचे। जहां मंच पर मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने साफा बांध कर स्वागत किया। सवाई भोज के महंत सुरेशदास ने शॉल ओढाकर पीएम मोदी का अभिनंदन कर भगवान देवनारायण का कमल में सवार प्रतीकात्मक चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान भगवान देवनारायण के मालासेरी डूंगरी से जुड़े इतिहास की लघु फिल्म दिखाई गई। पुजारी पोसवाल ने स्वागत उदबोधन दिया।