7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के माथे चिंता की लकीरें, बेरोजगारी बढऩे से अपराधी उठा सकते सिर

कोरोना महामारी के संकट से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन के बाद बढ़ती रोजगारी ने सरकार के साथ पुलिस के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। लॉकडाउन खुलने के बाद चोरी, लूट जैसे संगीन वारदात बढ़ सकती है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को गाइडलाइन भेजकर खास सावधानी बरतने और आमजन को सावचेत रहने की हिदायत दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Police's foreheads of concern, criminals can raise their heads due to

Police's foreheads of concern, criminals can raise their heads due to

भीलवाड़ा. कोरोना महामारी के संकट से निपटने के लिए लगाए लॉकडाउन के बाद बढ़ती रोजगारी ने सरकार के साथ पुलिस के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है। लॉकडाउन खुलने के बाद चोरी, लूट जैसे संगीन वारदात बढ़ सकती है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को गाइडलाइन भेजकर खास सावधानी बरतने और आमजन को सावचेत रहने की हिदायत दी। इसके लिए गश्त व्यवस्था को मजबूत बढ़ाने पर जोर दिया है।


आने वाले महीने अहम, सुरक्षा पर रहेगा जोर
करीब दो माह लॉकडाउन के बाद बेरोजगारी की स्थिति हो गई है। आर्थिक स्थिति बिगडऩे से लूट और चोरी जैसी वारदात बढ़ सकती है। आने महीने पुलिस के लिए कार्यप्रणाली को लेकर अहम होंगे। अपराधी सिर उठा सकते है। इससे निपटने के लिए अपराधियों पर नकेल कसते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करवानी होगी। हालांकि पिछले एक माह से लगातार जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

यह रखना होगा सावधानी
पुलिस को गश्त व्यवस्था पर खासा जोर देना होगा। बीट प्रणाली को मजबूत बनानी होगी। अपराधियों पर नकेल के लिए टीम वर्क के साथ काम करना होगा। वहीं आमजन भी सुरक्षा का ख्याल रखें। महिलाएं बाहर निकलने से पहले महंगे आभूषण नहीं पहने। चलते हुए मोबाइल का उपयोग कम किया जाएगा। सूना मकान नहीं छोड़े, बुजुर्ग और बच्चों को अकेले होने पर सावधान रहने की हिदायत दें।