6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूखण्ड के फर्जी पट्टा मामले में पुलिस ने लिए बयान

भीलवाड़ा. आरसी व्यास कॉलोनी के 7 जी 37 भूखण्ड का फ्री होल्ड पट्टा जारी होने व रजिस्ट्री होने का खुलासा होने के बाद सुभाष नगर थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रार्थी के बयान दर्ज किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
भूखण्ड के फर्जी पट्टा मामले में पुलिस ने लिए बयान

भूखण्ड के फर्जी पट्टा मामले में पुलिस ने लिए बयान

भीलवाड़ा. आरसी व्यास कॉलोनी के 7 जी 37 भूखण्ड का फ्री होल्ड पट्टा जारी होने व रजिस्ट्री होने का खुलासा होने के बाद सुभाष नगर थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्रार्थी के बयान दर्ज किए गए।

जांच अधिकारी एएसआई मोतीलाल ने बताया कि नगर विकास न्यास ने शंभू बैरागी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखण्ड हड़पने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अनिल शर्मा के बयान लिए गए। शर्मा का कहना है कि न्यास ने इस भूखण्ड की कोई नीलामी नहीं थी। भूखण्ड आज भी न्यास के पास है। फिर भी कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूखण्ड की रजिस्ट्री करा ली। मोतीलाल ने बताया कि बैरागी की तलाश की जा रही है।
इस बीच, यह बात सामने आई है कि फ्री होल्ड का पट्टा भूखण्ड शाखा के बजाज नियमन शाखा से जारी किया गया। जो गैर योजना क्षेत्र के लिए जारी किया जाता है वह भाषा योजना क्षेत्र के लिए लिखी गई थी। डिस्पेच संख्या चार अंकों में लगाई गई जबकि रजिस्ट्रर में पांच अंक चल रहे है।

यह है मामला
न्यास ने इस भूखंड को 26 दिसंबर 22 से 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन नीलामी में रखा था। लेकिन न्यास ने इसे नीलाम नहीं किया। न्यास के नियमन शाखा से 30 दिसम्बर 2022 को डिस्पेच संख्या 6787 से शंभूलाल बैरागी निवासी भीलवाड़ा (सलावटिया) के नाम फ्री डोल्ड फट्टा जारी कर दिया।