इन राज्यों में अवैध खननआंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश में अवैध खनन के मामले आए हैं। भारतीय खान ब्यूरो की ओर से राज्यसभा के पटल पर 1 अप्रेल 2023 तक रिपोर्ट रखी गई। इसके अनुसार राजस्थान के 23 जिलों में प्रमुख खनिजों के 145 खनन के पट्टे हैं। इनमें 16 जिलों में 86 खानें क्रियाशील हैं।