18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

भाजपा ने भदेल को बनाया प्रभारी
2 min read
Google source verification
Political stir over Panchayat elections intensifies in bhilwara

Political stir over Panchayat elections intensifies in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की घोषणा होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। जिले में चार चरणों में पंचायत समिति के २५४ और जिला परिषद के 3७ वार्डो में चुनाव होंगे। जिले में जिला प्रमुख व प्रधानों की सीट आरक्षण की वजह से बदलने से कई वार्डो में नए चेहरे भी सामने आ रहे हैं। चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद भाजपा, कांग्रेस के साथ माकपा और बसपा सहित अन्य दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी दलों की ओर से जल्द आवेदन भी लिए जाने की संभावना है। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चार नवम्बर को चुनाव के संबंध में लोक सूचना जारी होगी।
यह रहेगी प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा
चुनाव आयोग ने जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति का चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के लिए खर्च सीमा भी निर्धारित कर दी है। जिला परिषद सदस्य डेढ़ लाख व पंचायत समिति सदस्य 75 हजार रुपए तक खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों के खर्चे पर निगरानी रखने के लिए अलग.अलग टीम गठित होगी।
कहां कितनी पंचायत समिति सदस्य की सीट
मांडल, हुरड़ा, सुवाणा, कोटड़ी, शाहपुरा १९-१९, बदनोर , बनेड़ा, सहाड़ा, रायपुर १५-१५, जहाजपुर व आसीन्द २१-२१, मांडलगढ़ २३, बिजौलिया व करेड़ा में १७-१७ वार्ड में चुनाव होंगे। यानी कुल २५४ वार्डो में चुनाव होंगे।
किसानों के मुद्दों पर रहेगा फोकस
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में सभी दलों ने किसानों के मुद्दों को लेकर अभी तक रणनीति तय की है। कांग्रेस जहां केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर आमजन के बीच में जाएगी। वहीं भाजपा कर्जामाफी व किसान बिलों से होने वाले फायदों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी। माकपा की टीम ने प्याज मंडी के साथ किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर जनता की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है।
ईवीएम से होगा मतदान
सरंपच के चुनाव की तरह पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के चुनाव भी ईवीएम से होंगे। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि यदि किसी जिले में ईवीएम की संख्या कम है तो वह निर्वाचन आयोग को सूचना देकर व्यवस्था करा सकेंगे।
भदेल को बनाया प्रभारी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के २१ जिलो में पंचायत चुनाव को लेकर प्रभारी व सह-प्रभारी की घोषणा की है। इसके तहत भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री अनिता भदेल का प्रभारी तथा अजय धांधिया को सहप्रभारी बनाया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग