8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहपुरा, बदनोर, हुरड़ा व बनेड़ा में मतदान

पंचायत चुनाव का दूसरा चरणजिप के 8 व पंस के 68 सदस्य चुने जाएंगे3.71 लाख मतदाता डालेंगे वोट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Nov 2020, 11:24 AM IST

Polling in Shahpura, Badnore, Hurada and Banerda in bhilwara

Polling in Shahpura, Badnore, Hurada and Banerda in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से चार पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया है। शाहपुरा, बदनोर, हुरड़ा व बनेड़ा क्षेत्र के पंचायत समिति के ६८ व जिला परिषद के 8 वार्डों में मतदान किया जा रहा है। इन पंचायतों के कुल 3 लाख 71,227 मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए बनाए 522 बूथों पर मतदान चल रहा है। सुबह से शीतलहर चलने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए है। लेकिन धुप निकलने के साथ ही मतदाता मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है।
सुरक्षा के पुख्ता प्रबन्ध
मतदान केन्द्रों पर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पुख्ता प्रबन्ध किए गए है। मतदाताओं को हाथ सेनेटाइज करने के बाद भी अन्दर भेजा जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद एम नकाते ने कोरोना गाइडलाइन की पालना कराते वोटिंग कराने को कहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने चुनाव निष्पक्षता से कराने के निर्देश दिए। जिला परिषद के सीईओ पुष्करराज शर्मा, एडीएम रिछपालसिंह बुरड़क आदि ने चुनाव दल सदस्य के दायित्व व अधिकारों के बारे में बताया।
इन वार्डों में हो रहा मतदान
जिला परिषद के वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29, 30, 31,32, 33, 34 व 36 में मतदान चल रहा है। वार्ड 26 में पहले चरण में भी मतदान हुआ था। यह वार्ड शाहपुरा क्षेत्र से जुड़ा होने से कुछ मतदाता यहां भी हैं।