20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यटक की जीप पर ऑयल उड़ेल कर उड़ा ली नगदी

जयपुर से चित्तौडग़ढ़ दुर्ग भ्रमण के लिए आए पर्यटकों की जीप पर ऑयल लगाकर अज्ञात बदमाश दो बैग चुरा ले गए, जिनमें करीब पचास हजार रुपए के आभूषण व नकदी आदि रखे हुए थे। paryatak kee jeep par oyal udel kar le gae nagadee
less than 1 minute read
Google source verification
पर्यटक की जीप पर ऑयल उड़ेल कर उड़ा ली नगदी

पर्यटक की जीप पर ऑयल उड़ेल कर उड़ा ली नगदी

जयपुर से चित्तौडग़ढ़ दुर्ग भ्रमण के लिए आए पर्यटकों की जीप पर ऑयल लगाकर अज्ञात बदमाश दो बैग चुरा ले गए, जिनमें करीब पचास हजार रुपए के आभूषण व नकदी आदि रखे हुए थे।

कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम सिंह राणावत ने बताया कि जयपुर के गणेशपथ निवासी अंकिता ने थाने में रिपोर्ट दी कि 28 जून को वह परिवार सहित दुर्ग भ्रमण के लिए चित्तौडग़ढ़ आई थी। दुर्ग भ्रमण कर लौटते समय ओवरब्रिज के नीचे पेट्रोल पंप के पास जीप रोकी। इस दौरान एक युवक ने मौका पाकर जीप के बोनट पर काला ऑयल डाल दिया। बाद में उसने परिवादी के पति को बताया कि जीप से ऑयल टपक रहा है।

दंपती बोनट खोलकर देखने लगा। इसी दौरान युवक पीछे की फाटक खोलकर उसमें रखे दो बैग चुरा ले गया। बैग में नकदी व आभूषण सहित करीब पचास हजार रुपए का माल रखा हुआ था। वारदात पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग