7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमित शव को मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोला

रस्में पूरी कर मानव जीवन खतरे में डालाआरजिया क्षेत्र के सोलबीघा मजरे गांव का मामलापरिवार जनों के खिलाफ कराया मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना संक्रमित शव को मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोला

कोरोना संक्रमित शव को मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोला

भीलवाड़ा।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। इसका उदाहरण क्षेत्र के आरजिया पंचायत में देखने को मिला। रिश्तेदार की कोरोना से मौत के बाद परिवार के लोग शव को घर ही नहीं ले गए बल्कि मोक्षधाम ले जाकर पीपीई किट खोलकर रस्म पूरी की गई। इसका पता चलने पर ग्राम विकास अधिकारी ने परिवार के खिलाफ माण्डल थाने में मामला दर्ज कराया। इस सम्बंध में लापरवाही बरतने का किसी ने वीडियो बना दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आरजिया अशोक सबनानी ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भीलवाड़ा उपखण्ड के ग्राम पंचायत आरजिया के सोलबीघा मजरे निवासी लादूलाल माली का कोरोना संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया था। परिजन संक्रमित शव को जिला अस्पताल से एम्बुलेंस में लेकर सीधे घर ले गए। कुछ देर शव को घर के बाहर एम्बुलेंस में रखा। घर के बाहर रस्में अदा की गई। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम ले गए। दाह संस्कार से पहले मृतक को पहनाए गए पीपीई किट खोलकर अन्य रस्में अदा की गई। ग्राम विकास अधिकारी सबनानी ने बताया कि पीपीई किट को खोलने से मृतक के परिजनों ने मानव जीवन को खतरे में डाला। दाह-संस्कार में बरती गई लापरवाही का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अंतिम संस्कार में निर्धारित संख्या से ज्यादा लोग शामिल हुए। सबनानी ने राधेश्याम माली, रामलाल माली, भैरूलाल माली, डालूलाल माली, उदयलाल माली के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत क्षेत्र में कोरोना से अब तक 29 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग संक्रमित हो चुके हैं।