6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रहलाद को शिशु गृह पालड़ी भेजा

एक मार्च को बनेड़ा क्षेत्र में मिला था नवजात

less than 1 minute read
Google source verification
प्रहलाद को शिशु गृह पालड़ी भेजा

प्रहलाद को शिशु गृह पालड़ी भेजा

भीलवाड़ा।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश पांडेय के निर्देशन में बालक प्रहलाद को महात्मा गांधी अस्पाल से शिशु गृह पालड़ी में भेजा गया। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक धर्मराज प्रतिहार, अनुराधा ने समिति सदस्य डा राजेश छापरवाल, सीमा त्रिवेदी ने महात्मा गांधी अस्पताल शिशु विभाग के आचार्य डॉ जगदीश सोलंकी, डॉ. कुलदीप और सुनील पोरवाल ने इसकी सभी प्रक्रिया पूर्ण की। उल्लेखनीय है कि गत एक मार्च को बनेड़ा थाना क्षेत्र में न्यू कमल ईट भट्टा बगडिय़ा के पास सुबह नवजात शिशु बालक मिला था। जिसे बाल कल्याण समिति के संरक्षण में एमजीएच के गहन शिशु इकाई में भर्ती करवा था। डॉक्टर इंद्रा सिंह ओर स्वास्थ्य कार्यकर्ता रेहाना बानू ने शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय केआदेशानुसार सदस्य चन्द्रकला ओझा, फारुख खान पठान व सीमा त्रिवेदी ने पीएमओ को पत्र लिखकर बताया कि बालक का वजन 2 किलो 185 ग्राम होने से हालत गंभीर है। उसके आधार पर उसका उपचार किया था। बालक का नाम प्रहलाद रखा था। समिति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर नवजात की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।