7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहेलियों के साथ खेल रही बालिका को उठा ले गया दरिंदा, नहीं कर पाया बलात्कार तो कर दी हत्या

When Cannot Rape Then Killed Her: भीलवाड़ा के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम को सहेलियों के साथ घर से खेलने निकली आठ साल की बालिका को एक दरिंदा उठा ले गया ।

less than 1 minute read
Google source verification
girl.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर


When Cannot Rape Then Killed Her: भीलवाड़ा के एक गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार शाम को सहेलियों के साथ घर से खेलने निकली आठ साल की बालिका को एक दरिंदा उठा ले गया और सुनसान इलाके में उसने बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से उसने बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। बालिका का शव गांव से बाहर बाड़े में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। फरार हुए आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें : नाबालिग से वीभत्स सामूहिक बलात्कार, मेडिकल में लग गए आठ घंटे

अंतिम संस्कार के समय देखे चोट के निशान

परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव घर ले गए। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, तभी ग्रामीणों ने मृतक बालिका के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उनको हत्या का अंदेशा हुआ। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की समझाइश पर देर रात शव मोर्चरी में रखवाया गया। सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मेडिकल बोर्ड से कराए गए पोस्टमार्टम में बलात्कार का प्रयास करने व गला दबाकर हत्यत्करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।