6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम का विशाल कटआउट बनेगा आकर्षण का केंद्र, अंतिम रूप देने में जुटा इरफान

भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी में 20 को लगेगा कटआउट6 फीट चौड़ा, 16 फीट ऊंचा, 175 किलो वजन, 50 हजार आएगा खर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
श्रीराम का विशाल कटआउट बनेगा आकर्षण का केंद्र, अंतिम रूप देने में जुटा इरफान

श्रीराम का विशाल कटआउट बनेगा आकर्षण का केंद्र, अंतिम रूप देने में जुटा इरफान

अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को यादगार बनाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। भीलवाड़ा में शाम की सब्जी मंडी के व्यापारी भगवान श्रीराम का विशाल कटआऊट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। कटआउट अजमेर रोड स्थित फैक्ट्री में इरफान हुसैन बना रहा है। इसका वजन 175 किलोग्राम होगा।

व्यापारी आशीष राजस्थला ने बताया कि सब्जी मंडी में सर्कल पर 6 फीट चौड़ा व 16 फीट लम्बा लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट लगाएंगे। सुखाड़िया सर्किल के पास फैक्ट्री में इरफान हुसैन इसे अंतिम रूप देने में लगा है। इरफान अपने काम को लेकर उत्साह से भरा है। उसने बताया कि चार लोहे की बड़ी शीट को जोड़कर कटआउट बना रहे हूं। कटआउट पर दिल्ली से मंगाई रेडियम शीट लगाई है। इसे बनाने में लगभग 50 हजार रुपए व्यय होगा। राजस्थला ने बताया कि इसे खड़े करने के लिए प्लेटफार्म बना रहे हैं। यह कटआउट 20 जनवरी को लगाया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। उसके बाद राधव दाधीच भजन पेश करेंगे। दोपहर बाद प्रसादी होगी।