8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर तेरापंथ महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर

जोन 3 की बैठक में मुनि ने महिलाओं को दी प्रेरणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Jan 2021, 9:18 PM IST

आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर तेरापंथ महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर

आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर तेरापंथ महिला मंडल की तैयारियां जोरों पर

भीलवाड़ा।
आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास को लेकर जैन समाज तैयारियों में जुटा हुआ है। तेरापंथ महिला मंडल भी चातुर्मास में आयोजित होने वाले कार्यक्रमो व व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मंडल को चार जोन में विभाजित कर सभी सदस्यों को जोड़कर टीमें बनाने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को जोन 3 की मीटिंग का आयोजन मुनि कुलदीप कुमार व मुनि मुकुल कुमार के सान्निध्य में जयाचार्य भवन में किया गया। इसमें आरके-आरसी व्यास कॉलोनी सहित सात कॉलोनियों की बहनों ने भाग लिया।
मुनि मुकुल कुमार ने कहा कि भीलवाडा में प्रथम बार तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य का चातुर्मास हो रहा है। इसको सफल बनाना हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए । जोन प्रभारी सुमन दुगड़ ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि तेरापंथ महिला मंडल भीलवाडा 950 सदस्यो की एक सशक्त एवं मजबूत संस्था है, जो निरन्तर सेवा कार्यो में गतिमान है। जोन 3 में लगभग 225 सदस्य है जो चातुर्मास में अपनी सेवाएं देंगे और इन सभी सदस्याओं को जोड़कर व्यवस्थाओ में प्रभारी एवं सहप्रभारी भी बना दिए गए है। अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय सहमंत्री नीतू ओस्तवाल ने कहा भीलवाडा का चातुर्मास नव इतिहास का सृजन करेगा।
महिला मंडल की अध्यक्ष विमला रांका ने कहा कि गुरु के चातुर्मासिक व्यवस्थाओ में सभी बहिनो की सहभागिता सुनिश्चित हो, ऐसा हमारा प्रयास है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से हुई। इसमें समता चौधरी, सुमन भलावत, शिल्पा चौधरी, सुमन बनवट व डिम्पल पितलिया ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन सुमन लोढा व आभार समता चौधरी ने किया। मंत्री रेणु चोरडिया एवं मार्ग सेवा प्रभारी विजया सुराणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मैना कांठेड़, सुधा कांठेड़, बसंता मेहता, चंदा मेड़तवाल, संगीता चोरडिया, पिंकी मेडतवाल, मोनिका दुगड़, ललिता रांका, ज्योति दुगड़, दीप्ति चोरडिया, मैना कोठारी, मोनिका आंचलिया, कोमल कावडिय़ा, रीना चोरडिया, वनिता लोढा, पिंकी आंचलिया, सुनयना रांका, सुनीता कोठारी, ममता बोथरा, निकिता वागरेचा, पूजा बोरदिया, कविता सेठिया उपस्थित थी।