6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी बैंक के कर्मचारियों ने पकड़े 79 हजार के नकली नोट

गंगापुर कस्बे में निजी बैंक के कर्मचारियों ने खाते में राशि जमा करने के दौरान शुक्रवार को ५०० रुपए के ७९ हजार नकली नोट पकड़े गए। इससे बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया। इसकी जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को तथा आरबीआई को दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Private bank employees caught fake notes of 79 thousand

Private bank employees caught fake notes of 79 thousand

भीलवाड़ा. गंगापुर कस्बे में निजी बैंक के कर्मचारियों ने खाते में राशि जमा करने के दौरान शुक्रवार को ५०० रुपए के ७९ हजार नकली नोट पकड़े गए। इससे बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया। इसकी जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों को तथा आरबीआई को दी गई। इस सम्बंध में बैंक प्रबंधन ने भीलवाड़ा के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

नगर के ब्रह्मपुरी मोहल्ले के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शाखा प्रबंधक आत्माराम जैन ने बताया कि बैंक खाताधारक कृष्णा ट्रैक्टर के खाते में करीब तीन लाख रुपए जमा कराने आया था। कैशियर मोसिन छीपा ने नोटों को मशीन में रखकर गणना की। इस दौरान ५००-५०० के १५८ नोट नकली निकले। यह कुल राशि ७९ हजार रुपए थी। नकली नोट पकड़ में आने की जानकारी गंगापुर पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी गई। जिले में नकली नोट की जांच के मामले में कोतवाली को नोडल थाना बना रखा है। एेसे में बैंक प्रबंधन ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि नकली नोट कहां से आए है।