6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी अस्पतालों को 128 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले

मेडिकल स्टोर व क्लीनिक पर भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
निजी अस्पतालों को 128 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले

निजी अस्पतालों को 128 रेमडेसिविर इंजेक्शन मिले

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमित मरीजों को लगाए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की शुक्रवार को एक बार फिर सप्लाई की गई है। शहर के 9 निजी चिकित्सालयों में करीब 128 इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है। जिला प्रशासन के अनुसार 20 इंजेक्शन स्वास्तिक हॉस्पिटल, 14 केशव केशव हॉस्पिटल, 16 रामस्नेही हॉस्पिटल, 12 श्री सिद्धी विनायक हॉस्पिटल, 12 कृष्णा हॉस्पिटल, १९ बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल, १७ अरिहंत हॉस्पिटल, १७ सोनी हॉस्पिटल, १ इंजेक्शन मानव सेवा संस्थान को मिले है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला प्रशासन की ओर से बाजार में अगर कोई दुकान खुलने या किसी दुकान के बाहर भीड़ दिखती है तो उस पर जुर्माने व सीज की कार्रवाई की जाती है। वहीं सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अपने निजी क्लीनिक के बाहर कितनी भी भीड़ जमा कर लें, पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कुछ ऐसा ही नजरा शुक्रवार को देखने को मिला। वही मेडिकल स्टोर पर भी दवा लेने वालों की भीड़ नजर आ रही है।
------
महेन्द्रगढ में कोरोना से 5 मरे, हर घर में एक बीमार
रायपुर सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के महेन्द्रगढ़ में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू है। पिछले 5 दिन में 5 जनों की मौत हो चुकी है। हर घर से एक बीमार है। स्थिति यह है कि सरकारी अस्पताल में सैंपल लेने वाला स्टाफ पॉजिटिव आने के बाद सैंपल लेने के लिए कोई कार्मिक नहीं है। गांव के रामधन सोमानी ने बताया कि महेंद्रगढ़ पंचायत क्षेत्र में कोरोना तेजी से फेल रहा है। हर घर में एक व्यक्ति बीमार है। 19 अप्रेल से अब तक 5 दिन में पांच जाने को मौत हो चुकी है। और 28 पॉजिटिव निकल चुके हैं। प्राथमिक सामुदायिक केंद्र में कार्यरत स्टाफ भी 20 अप्रेल को पॉजिटिव आया था। उसके बाद से कोरोना सैंपल के लिए कोई स्टाफ नहीं है।