जूम कंट्रोल सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे
मंडल अध्यक्ष महाजन ने क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा को आदतन दूषित पानी छोड़ने व नियम तोड़ने वाले प्रोसेस हाउस संचालकों की सूची बनाने को कहा है ताकि उन पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। प्रोसेस इकाइयों स्थित पैन टिल्ट जूम कैमरा (पीटीजेड कैमरा) रिमोट-डायरेक्शनल और जूम कंट्रोल वाला क्लोज-सर्किट टेलीविजन कैमरा लगाने को कहा है। अधिकारियों को अव्यस्थित क्षेत्र का सर्वे तथा आवश्यकता होने पर ड्रोन सर्वे करने को कहा है। सर्वे के दौरान संवेदनशील (क्रिटिकल) स्थानों को चिन्हित कर हाई रेसोलेशन तथा रात्रि निगरानी सुविधा आधारित कैमरे लगाने को कहा। इससे अवैध रूप से प्रदूषित जल की निकासी वाले टेक्सटाइल प्रोसेस इकाइयों को त्वरित रूप से ट्रेस किया जा सकेगा। बारिश को दौरान रात्रि में पूरी सतर्कता व निगरानी बढ़ाने को कहा। प्रोसेस इकाइयों में स्थापित ईटीपी, आरओ संयंत्र एमईई के विद्युत खपत को भी दैनिक रूप से सत्यापित करने को कहा ताकि इन इकाइयों में उपचार संयंत्रो के नियमित संचालन की पुष्टि की जा सके।