6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर के चिन्हित क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई

उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल

less than 1 minute read
Google source verification
Prohibitory orders imposed in identified areas of the city in bhilwara

Prohibitory orders imposed in identified areas of the city in bhilwara

भीलवाड़ा
कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्रों के तहत चिन्हित क्षेत्रों में कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। उपखण्ड अधिकारी रिया केजरीवाल के आदेश के अनुसार प्रतापनगर थाना क्षेत्र के बसंत विहार में जामुन पार्क से पंजाब एण्ड सिंध बैंक तक तथा बजाज फाइनेंसर से कंचन पार्क तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र के चिन्हित क्षेत्रों में सख्त निषेधाज्ञा लगाई गई है।
इसी प्रकार कोतवाली थाना सर्किल के काशीपुरी, रिद्धि-सिद्धि एनक्लेव हलेड रोड तथा कुष्ण कुंज हलेड रोड के चिन्हित क्षेत्र में, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तहत रामस्नेही हॉस्पिटल के सामने संजय कॉलोनी, भूत बावजी महाराज से नेहरु रोड तक तथा खेडाखुट माताजी मंदिर तक, आरसी व्यास कॉलोनी, संजय कॉलोनी में कृष्णा हॉस्पिटल से थॉमस चर्च तक, शिवमंदिर वाली रोड, सांगानेरी गेट पुलिस चौकी से बख्ता बाबा रोड तक तथा बैंक ऑफ बडौदा एटीएम से नाले वाले रोड तक कम्युनिटी हॉल के सामने आरके कॉलोनी, सत्यम कॉम्पलेक्स से नगर विकास न्यास ऑफिस तक, केशव हॉस्पिटल रोड से राजीव गांधी ऑडीटोरियम रोड तक, महेश हॉस्पिटल से मोती बावजी चौराहा तक की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में सख्त निषेधाज्ञा लागू की है।