6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए के विवाद को लेकर झगड़ा, सर्विस सेंटर में घुसकर तोडफ़ोड़, व्यापारी पर हमला

शहर के अजमेर रोड पर बायोस्कोप के सामने किराए के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कार के सर्विस सेंटर में घुसकर तोडफ़ोड़ की और व्यापारी पर हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया

less than 1 minute read
Google source verification
Quarrel over rent dispute, vandalized by entering service center, atta

Quarrel over rent dispute, vandalized by entering service center, atta

भीलवाड़ा. शहर के अजमेर रोड पर बायोस्कोप के सामने किराए के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने कार के सर्विस सेंटर में घुसकर तोडफ़ोड़ की और व्यापारी पर हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। जमीन मालिक और व्यापारी ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला सुभाषनगर थाने में दर्ज कराया। मौके पर तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई।

थानाप्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि बायोस्कोप के सामने सुभाषनगर निवासी नारायण जाट की जमीन है। जमीन पर दुकान बनीे है। इसे माण्डल हाल अंशल कॉलोनी निवासी तिलकराज सिंह ने किराए पर ले रखा है। यहां कार का सर्विस सेंटर है। दोनों में किराए को लेकर लिखित में एग्रीमेंट भी हुआ था। यह गत अप्रेल में समाप्त हो गया। जमीन मालिक नारायण किराया बढ़ाने के साथ नया एग्रीमेंट करना चाहता था। लेकिन एग्रीमेंट नहीं करने पर उसने बंद कार के सर्विस सेंटर पर ताला लगा दिया। इस पर ताले को तिलकराज ने तोड़ दिया और वहां काम करने लग गया। तिलकराज ने आरोप लगाया कि शाम को नारायण अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताला तोडऩे पर आपत्ति जताई। उन्होंंने तिलकराज पर हमला कर दिया। वहां रखे वाहन में तोडफ़ोड़ कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। सूचना पर सुभाषनगर थाना पुलिस वहां पहुंची। घायल तिलकराज को एमजीएच भर्ती कराया। सीआई कासोटिया ने बताया कि नारायण जाट ने भी तिलकराज पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके वाहन में तोडफ़ोड़ करने की रिपोर्ट दी। दोनों ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया। सर्विस सेंटर पर लगे सीसी टीवी फुटेज में वारदात कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।