7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में सुबह से जारी है बारिश का दौर

भीलवाड़ा में पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम सर्द है। 3 दिसंबर रविवार को अलसुबह बारिश का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर दो बजे तक भी जारी रहा। जिले में कई जगह कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे के कारण फसलों पर ओस की बूंदे जमने लगी है। सर्दी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है...

less than 1 minute read
Google source verification
Rain continues in Bhilwara since morning

लग्न है दिल में काम करने की, गीत पर झूमें समर्थक ,देखे वीडियो,लग्न है दिल में काम करने की, गीत पर झूमें समर्थक ,देखे वीडियो,Rain continues in Bhilwara since morning

भीलवाड़ा शहर सहित जिले में पिछले करीब एक सप्ताह से कोहरे का असर है। वहीं रविवार को सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले रविवार को बारिश से सर्दी बढ़ गई। सर्दी अपनी रंगत में आने लगी है। लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित हो रही है। जिले में ग्रामीण इलाकों में रात में भी हल्की बौछारों से सड़कें गीली हो गई। फसलों पर ओस की बूंदें जमी मिली। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सुबह के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्दी का असर तेज होने से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। मौसम में ठंडक और बारिश होने से शादी ब्याह के दौरान परेशानी हुई। गर्म हीटर चलाने शुरू कर दिए हैं। लोग जरूरी होने पर ही सुबह-शाम को घर से निकल रहे हैं।
सर्दी बढ़ने के साथ गर्म पकवानों की मांग बढ़ गई है। लोग सुबह के समय दूध-जलेबी और दूध-फीणी का आनंद ले रहे है। वहीं शाम के समय चौराहों पर सजी दूध की कड़ाहियों पर गर्म दूध का लुत्फ उठा रहे हैं। गजक, रेवड़ी, गाजर का हलवा, खजूर की मांग बढ़ गई है।