27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोठारी नदी में बहे दो बाइक सवार, बाइक व युवकों को निकाला, मोबाइल व दस हजार की नकदी बही

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:01 PM IST

rain in bhilwara

rain in bhilwara

कोटड़ी।

देवली बोरिडास मार्ग पर कोठारी नदी में दो बाइक सवार बह गए। जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों ने युवकों को बाहर निकाला। बाद में रस्से डालकर बाइक को भी निकाल लिया। लेकिन उनके मोबाइल व दस हजार रुपए बह गए।

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ के देवली निवासी रामेश्वर पुत्र नंदराम ओझा की बाइक कोठारी नदी पार करते समय देवली बोरड़ियास मार्ग पर बह गई ।बाइक पर रामेश्वर के साथ सांवर मल ओझा भी बैठा था। दोनों बीगोद से अपने घर देवली जा रहे थे, तभी अचानक कोठारी नदी का जलस्तर बढा ओर बीच नदी मे बाइक सहित दोनों युवक अनियंत्रित होकर बह गए। जो मुश्किल से बाहर आ पाए । इस दौरान रामेश्वर के 10 हजार रूपये व स्मार्टफोन भी बह गए। ग्रामीणों ने रस्से डालकर बाइक व युवकों को बाहर निकाला।

जिले में बारिश का दौर जारी
शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को हुई अच्छी बरसात से फसलों को जीवनदान मिल गया। वहीं किसानों ने राहत की सांस ली। जिले में कई जगह बारिश से करीब दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया।

रायला कस्बे में गुरुवार शाम को तेज गति से बारिश का दौर शुरू हुआ आधे घंटे तक बारिश चलती रही इससे रायला में एक इंच बारिश रिकॉर्ड की गई सुबह से ही तेज उमेश के साथ चलते बारिश हुई जिससे चलते सड़कों पर पानी बहने लगा चलाओ तालाब बारिश से खरीफ की एनीकटों में आवक बढ़ी बारिश से खरीफ की फसलों को लाभ मिलेगा रायला सदर बाजार में पानी भर गया वह बहने लगा और रायला तालाब में पानी की आवक होने लगी आस-पास के गांव में खेतों में पानी भर गया और सरेरी बांध में 5 फीट पानी की आवक हो गई।

कोटड़ी मुख्यालय सहित तहसील क्षेत्र के आसपास गांवो में तेज बारिश का दौर 6 बजे फिर शुरू हुआ जो जारी है ।दिन भर रुक-रुककर हुई साढ़े चार इंच बारिश से घरों व मकानों में सीलन आने लगी है ।वही तालाब, नदी- नालों में पानी की आवक जारी ।

आकोला क्षेत्र के गांवो में गुरुवार को तेज बारिश जनजीवन प्रभावित बनास नदी में तेज पानी आया। नई बनी सड़क पहली बारिश ही नहीं झेल पाई और धंस गई।
अरवड़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई अरवड़ के दो कमरों की बारिस में छत टपकने लगती है। प्रधानाध्यापक गोपाल लाल गुर्जर ने बताया की बारिस के दौरान छत टपकने के कारण बच्चों को बरामदे में बिठाया जाता है। इस समस्या के बारे में उच्च अधिकारियो को अवगत करा दिया ह।

कोटडी मुख्यालय पर गौशाला से लेकर चारभुजा तालाब के पुलिया तक पानी की आवक के नाले पर लोगों द्वारा भराव कर कई जगहों पर निर्माण कर देने से पानी सड़कों पर भर गया । विदित रहे कि लोगो द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी अवैध निर्माण व सड़क के किनारे पानी की आवक नाले पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटाने से सड़कों पर पानी भरने की नौबत आ गई । कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर नाले में कचरा लकड़ी पत्थर एवं प्लास्टिक की थैलियां फंस जाने से पानी की निकासी नहीं हुई एवं पानी निचले बाजार में इकट्ठा हो गया ।

जिससे कुछ दुकानों की बैठक तक पानी भर गया । अखेपर देवसागर तालाब के गोगास खाल पर तीन फीट पानी आ जाने से कोटड़ी बीगोद मार्ग एवं कोटड़ी काछोला मार्ग भी हजीवास खाल ओवरफ्लो होने से 2 घण्टे बन्द रहा। इसी तरह कोठारी नदी में पानी आ जाने से कुछ देर के लिए भीलवाड़ा मार्ग सवाईपुर मार्ग भी बंद रहा । कोटड़ी के चारभुजा सरोवर में पानी की अच्छी आवक होने से तालाब के मध्य बने नीलकण्ठ महादेव मंदिर के चारों ओर पानी भर गया ।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग