जयपुर: शहर से सटे हरमाड़ा क्षेत्र के आसपास के इलाकों में प्री-मानसून की बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। आज सुबह से बिजली की कडकड़़ाहट और बादलों की गडगड़़ाहट के साथ जमकर बरसी बारिश ने प्रशासन की पोलखोल कर रख दी है। चहुंओर पानी, जलमग्न सडक़ें, ठप्प पड़ी सिग्नल यंत्रणा, अंधेरे में डूबा शहर कुछ इस तरह का माहौल आज मौसम की पहली बारिश कायम रहा। जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से नदारद रही वर्षा आज तेज हवाओं के साथ आ धमकी।जहां दिनभर कभी तेज कभी रिमझिम बारिश शुरू ही रही। इस साल के मौसम की यह पहली जोरदार बारिश साबित हुई। पहली बारिश ने ही नाला सफाई और बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था पूरी होने संबन्धी मनपा के दावों को झूठा साबित कर दिया। हरमाडा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सडक़ों पर पानी जमा रहा। इसी दौरान सिग्नल यंत्रणा ठप्प पडऩे से कई जगहों पर जाम लगा रहा। उसी में ऑटो रिक्शा औऱ अनुशासनहीन वाहनचालकों की मनमानी यातायात की हालत को और भी विदारक बनाते रहे।