ग्रामीण होर्डिंग व बैनर लगाकर जता रहे विरोध
काछोला की तहसील क्षेत्र की 16 पंचायतों को शाहपुरा जिले में सम्मिलित करने के मामले को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। अपनी मांग को लेकर लोगों ने गांवों में जगह जगह मतदान के विरोध में बड़े होर्डिंग व बैनर लगा दिए हैं। मानपुरा सरपंच चंदा देवी प्रजापत, मांडलगढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीरप्रसाद पाराशर ने बताया कि हम सरकार से किसी प्रकार के विकास के लिए धन नहीं मांग रहे। हम पूर्व की भांति भीलवाड़ा जिले में ही रहना चाहते हैं । मानपुरा, रलायता, दौलपुरा, जसूजी का खेड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने को लेकर शपथ ली एवं पंचायत स्तर पर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया ।