19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजीविका मिशन में 1.6 करोड़ की राशि का गबन, कलस्टर मैनेजर व ब्लॉक इंचार्ज गिरफ्तार

महिलाओं का समूह बनाकर ऋण देने के बजाय अपने खाते में डाली राशि
less than 1 minute read
Google source verification
राजीविका मिशन में 1.6 करोड़ की राशि का गबन, कलस्टर मैनेजर व ब्लॉक इंचार्ज गिरफ्तार

राजीविका मिशन में 1.6 करोड़ की राशि का गबन, कलस्टर मैनेजर व ब्लॉक इंचार्ज गिरफ्तार

जिले की रायपुर पुलिस ने नारी शक्ति महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति मोखुन्दा में एक करोड़ छह लाख 71 हजार राशि के गबन के मामले में समूह की कलस्टर मैनेजर जया चौधरी और ब्लॉक इंचार्ज राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया।


रायपुर थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि नारी शक्ति महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति मोखुन्दा की अध्यक्ष व तेलीखेड़ा (मोखुंदा) निवासी मीठू पत्नी सुरेशकुमार सालवी ने आठ मई 2023 को रायपुर थाने में रिपोर्ट दी। मीठू ने रिपोर्ट में बताया कि वह नारी शक्ति महिला सर्वांगीण विकास समिति मोखुन्दा में अध्यक्ष तथा क्लस्टर मैनेजर मांड का खेड़ा निवासी जया चौधरी पत्नी जगदीश चौधरी नियुक्त है। मीठू ने आरोप लगाया कि आरोपी जया चौधरी व उसका पति जगदीश पुत्र भैरूलाल चौधरी और उसकी माता कमलादेवी पत्नी रामेश्वरलाल चौधरी व भाई विक्रम पुत्र रामेश्वरलाल चौधरी ने षडय़ंत्र रच कर संस्था के एक करोड़ छह लाख 71 हजार 39 रुपए का गबन किया।

ब्लॉक प्रबन्धक रायपुर ने जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका भीलवाड़ा को घटना से अवगत कराया। इस पर जांच कमेठी का गठन कर जांच की गई। जांच में आरोपियों के महिलाओं का समूह बनाकर ऋण देने के बजाय अपने खाते में राशि डाल कर गबन करने की पृष्टि हुई। पुलिस ने मीठू की रिपोर्ट पर राजकीय राशि का दुरूपयोग व रिकार्ड में हेराफेरी का मामला दर्ज किया। प्रकरण में कलस्टर मैनेजर जया चौधरी और ब्लॉक इंचार्ज राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग