8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रांधा-पुआ कल, 3 को शीतला सप्तमी

रंग से खेलेंगे, ठंडा खाएंगेपूजा-अर्चना कर खुशहाली-समृद्धि की कामना करेंगी महिलाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 1 Apr 2021, 9:07 AM IST

रांधा-पुआ कल, 3 को शीतला सप्तमी

रांधा-पुआ कल, 3 को शीतला सप्तमी

भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को शीतला सप्तमी [बास्योड़ा] पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शुक्रवार को महिलाएं रांधा-पुआ करेंगी। मीठे व तले पकवान, दही का ओल्या, चावल, पचकूटा आदि व्यंजन बनाए जाएंगे। इन व्यंजनों का शीतला माता को भोग लगाकर घर परिवार के लोगों के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की जाएगी। शनिवार सुबह से शीतला माता की पूजा-अर्चना शुरू होगी। दिन भर लोग रंग-गुलाल से होली खेलेंगे। जिला कलक्टर की ओर से इस बार शीतला सप्तमी का अवकाश घोषित नहीं करने से शिक्षक वर्ग में रोष व्याप्त है। हालांकि शीतला सप्तमी शनिवार को है। सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने से कलक्टर ने अवकाश घोषित नहीं किया, लेकिन शनिवार को स्कूल व कॉलेज खुले रहेंगे। शीतला सप्तमी के लिए अभी से बाजार में विभिन्न प्रकार के तलने वाले व्यंजन, पिचकारियों व रंग-गुलाल की दुकानें सज गई है। बाहर से भी आकर रंग व गुलाल बेचने वाले व्यापारियों ने भी सड़कों पर दुकानें लगा ली है।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि शीतला सप्तमी पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। एक दिन पहले शुक्रवार को रांधा पुआ होगा। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही सुबह 6 के बाद महिलाएं शीतला माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेगी।
उन्होंने बताया कि दशामाता व्रत मंगलवार 6 अप्रेल को किया जाएगा। महिलाएं परिवार में सुख.शांति व समृद्धि के लिए व्रत रखकर दशामाता की पूजा करेगी। दशामाता पूजन का मुहूर्त सुबह 9 बजकर 35 मिनट से दिन में 2 बजकर 10 मिनट तक पूजा की जा सकेगी। रंग तेरस शुक्रवार 9 अप्रेल को मनाया जाएगा।