
RBSE 10th result 2018 in bhilwara
भीलवाड़ा।
सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने के बावजूद कुछ स्कूलों में पढ़ाई प्रति लापरवाही हुई है। यही वजह है कि इनका 10वीं में परिणाम 40 फीसदी से भी कम रहा। एेसे संस्था प्रधानों को डीईओ कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे। खास बात है कि इस बार जो स्कूलों का परिणाम बिगड़ा है उनमें ज्यादातर विद्यार्थी गणित में फेल या पूरक आए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गणित का पेपर थोड़ा कठिन था। इससे परिणाम कमजोर रहा है। इसमें बोर्ड का परिणाम भी 83.19फीसदी रहा है। इस बार बोर्ड ने कुछ खामियां छोडऩे के कारण चार स्कूलों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में संपर्क करने के बाद ही परिणाम जारी होगा।
इन स्कूलों का परिणाम रहा सबसे कमजोर
1. राउमावि मांगटला
स्थिति: 50 बच्चों ने परीक्षा दी। इसमें से केवल 15 ही पास हुए। मतलब केवल 30 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा।
2. राउमावि कटार आसींद
स्थिति 50 ने परीक्षा दी। केवल 13 ही पास हुए। परिणाम 26 फीसदी रहा है। ज्यादातर स्टूडेंट गणित में कमजोर रहे।
3. राउमावि आसींद
स्थिति: आसींद के मुख्य स्कूल में केवल 21.52 फीसदी परिणाम रहा। हालांकि स्टाफ पूरा है। 79 में से मात्र 17 बच्चे पास हुए है। ब्लॉक मुख्यालय पर भी यह स्थिति है।
4. राउमावि मानुपरा 32 प्रतिशत
स्थिति: 49 में से 16 बच्चे पास हुए। 32 फीसदी परिणाम रहा है। जो बच्चे पास हुए है उनमें भी परिणाम ज्यादा अच्छा नहीं है।
5. राउमावि बावलास
स्थिति: परिणाम 40.82 फीसदी रहा। 49 ने परीक्षा दी। केवल 20 पास हुए। पास होने वालों का परिणाम भी कमजोर है।
6. राउमावि निंबाहेड़ा कला बनेड़ा
स्थिति: बनेड़ा क्षेत्र के इस स्कूल का परिणाम 39.29 फीसदी रहा। यहां 28 ने परीक्षा दी है। केवल 11 पास हुए।
7. राउमावि सुरावास सहाड़ा
स्थिति: सहाड़ा ब्लॉक के इस स्कूल का परिणाम मात्र 18.18 फीसदी रहा। 22 ने परीक्षा दी। केवल 4 पास हुए। 13 में से नौ पूरक आए है।
8. राउमावि लड़की रायपुर
स्थिति: 11 बच्चों ने परीक्षा दी। केवल एक पास हुआ। चौंकाने वाली बात है कि बाकी आठ बच्चे गणित विषय में पूरक आए है। इसी तरह नयानगर बिजौलियां का परिणाम 37.50 फीसदी रहा।
9. राउमावि कंवलियास
स्थिति: 22 में से केवल सात पास। परिणाम 31.82 फीसदी। नौ बच्चे पूरक आए। रूपाहेली सुवाणा में 40 में से 14 बच्चे पास हुए। परिणाम 35 फीसदी ही रहा।
10. राउमावि भूणास
स्थिति: 22 ने परीक्षा दी। केवल सात पास पास। परिणाम मात्र 31.82फीसदी। इसी तरह राउमावि भोजपुरा शाहपुरा का परिणाम 36.84 फीसदी रहा। 19 में से केवल सात पास हुए।
11. राउमावि बाड़ी रायपुर
स्थिति: नौ स्टूडेंट् में से केवल दो पास। राबावि ईटूंदा में 55 में से 16 लड़कियां पास। परिणाम 29.9 फीसदी रहा।
12. राउमावि भादू
स्थिति: केवल 30.88 फीसदी परिणाम रहा। 68 में से 21 ही पास हुए। राउमावि गाडरमाला में 22 में से छह पास हुए।
इनका रोका परिणाम
1. राउमावि मालीखेड़ा चंद्रशेखर आजादनगर
स्थिति: 26 ने परीक्षा दी। दो प्रथम श्रेणी में पास। 24 का परिणाम रोक दिया गया। परिणाम मात्र 7 .69 फीसदी रहा।
02 राउमावि मालोला
स्थिति: दस ने परीक्षा दी। एक भी पास नहीं हुआ। फिलहाल सबका परिणाम रोका। स्कूल सुवाणा पंचायत समिति में आता है।
3. राउमावि अड़सीपुरा
स्थिति: 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 15 का परिणाम रोका गया है। इस कारण जीरो फीसदी ही परिणाम बताया गया है।
4. राउमावि सुरास रायपुर
स्थिति: 16 में से केवल एक विद्यार्थी पास। 15 का परिणाम बोर्ड ने रोक दिया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं किया है।
Published on:
12 Jun 2018 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
