8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ माह बाद दुबारा संक्रमित, जिले में पहला मामला

जांच में जुटे एमजीएच के डॉक्टर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 26 Nov 2020, 10:38 PM IST

Re-infected after eight months, first case in district in bhilwara

Re-infected after eight months, first case in district in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में आठ माह पहले कोरोना से नेगेटिव हो चुका एक शख्स दूसरी बार पॉजिटिव आया है। भीलवाड़ा में यह एेसा पहला मामला है। इस शख्स की पत्नी व बेटी भी संक्रमित मिले हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि विजयसिंह पथिक नगर निवासी ४० वर्षीय सुरेश सुवालका 2८ मार्च को कोरोना संक्रमित हुआ था। एमजीएच में इलाज से कोरोना मुक्त हो गया। अभी दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हुई तो पुन: जांच कराई। इसमें नेगेटिव निकला लेकिन अन्य रिपोर्ट के आधार पर कोरोना संक्रमित निकला। उसे अस्पताल में भर्ती किया है। डॉ. चावला ने बताया कि भीलवाड़ा में यह पहला मामला है कि कोरोना संक्रमित दुबारा संक्रमण की गिरफ्त में आया है।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि सुरेश को दुबारा कोरोना कैसे हुआ, इसके लिए उसकी हिस्ट्री ले रहे हैं। यह जांच का विषय है। उसे अन्य किसी तरह की बीमारियां तो नहीं है।