शाहपुरा में शाहपुरा, जहाजपुर, काछोला, फूलियाकलां, बनेड़ा व कोटड़ी तहसील शामिल हैं। इन इलाकों के प्रशासनिक कोर्ट केस भीलवाड़ा के अफसरों से जल्द शाहपुरा के अधिकारियों के पास भेजे जाएंगे। माना जा रहा है कि भीलवाड़ा में मौजूद शाहपुरा जिले का पूरा रेकॉर्ड इसी माह में शिफ्ट हो जाएगा। मालूम हो, स्थापना समारोह की समाप्ति के बाद सोमवार को अतिथियों ने जिला कलक्टर डॉ. मंजू व पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण कराया।