8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का पंजीयन 28 से

करीब 16.48 लोगों के लगेंगे टीके
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 23 Apr 2021, 12:45 PM IST

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का पंजीयन 28 से

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का पंजीयन 28 से

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
कोरोना टीके के लिए 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन प्लेटफार्म और आरोग्य सेतु एप पर 28 अप्रेल से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इनको टीका 1 मई से लगेगा। अभी तक केवल 45 साल से अधिक उम्र वालों को ही वैक्सीन दी जा रही है। जिले में अब तक करीब १६.४८ लाख लोगों को टीका लग चुका। इसमें १८ से ४५ साल तक के ११ लाख १२४०, ४५ से ६० साल के ३ लाख १९ हजार ८७० तथा ६० साल से अधिक जो अब शेष है वे २ लाख २७ हजार ६५० के करीब है।
गुरुवार को ६०२ नए मामलों को मिलाकर इनका आंकड़ा १९ हजार १५२ से अधिक हो गया है। वैक्सीन की पहली खुराक के लिए अस्पताल जाने से पहले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होता है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि 1 मई से वैक्सीनेशन के लिए आरोग्य सेतु एप और कोविन प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। कोविन साइट के लिए कोई एप नहीं है और रजिस्ट्रेशन केवल वेबसाइट के जरिए हो सकती है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्टर साइन इन क्लिक करें
- मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें
- 10 अंकों का ओटीपी मिलेगा
- साइट पर ओटीपी डालें और वेरिफाई क्लिक कर दें
- मांगे गए सभी विवरण दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें
- इसके बाद शेड्यूल का विकल्प आएगा जिसे भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इसके बाद यूजर को रेफरेंस आइडी मिलेगा जिससे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मिल सकेगा। फिलहाल वैक्सीनेशन अभियान के तहत दो वैक्सीन कोवैक्सीन और कोविशील्ड दिए जा रहे हैं। कोवैक्सीन हैदराबाद के भारत बायोटेक व कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है। जिले में अब तक ३ लाख ६२ हजार प्रथम तथा ५३ हजार को दूसरी डोज लग चुकी है।