6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आई

चिकित्सा विभाग को मिली राहत

less than 1 minute read
Google source verification
Report of the deceased came negative in bhilwara

Report of the deceased came negative in bhilwara

भीलवाड़ा .
बनेड़ा क्षेत्र के खारोलिया खेड़ा निवासी एक व्यक्ति की रविवार दोपहर को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक के पेट में दर्द तथा वायरल था। एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड़ ने बताया कि खारोलिया खेड़ा निवासी धर्मराज को बुखार आने पर उसका कोरोना जांच के लिए सैम्पल लिया था। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जांच रिपोर्ट नहीं आने तक उसके शव को कोरोना पॉजिटिव मानते हुए पूरा पैक करने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन उसकी रिपोर्ट शाम सात बजे बाद नेगेटिव मिलने पर चिकित्सा अधिकारियों ने राहत की सास लेते हुए शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
माहेश्वरी समाज के 101 संगीतज्ञों को भेंट किया गया सम्मान
भीलवाड़ा. अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने रविवार को विश्व संगीत दिवस पर माहेश्वरी समाज के एक सौ एक संगीतज्ञों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रबुद्ध संगीतज्ञ सम्मान भेंट किया गया। सुमन सोनी ने बताया कि क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी की प्रेरणा ये यह सम्मान दिया गया।