6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्व से जुड़े विभाग भी खुलें

दोपहर 2 बजे तक होगा काम, 4 बजे बन्द होंगे कार्यालय

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्व से जुड़े विभाग भी खुलें

राजस्व से जुड़े विभाग भी खुलें

भीलवाड़ा।
जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अब राजस्व अर्जित करने वाले विभाग सोमवार से खुल सकेंगे। राज्य सरकार ने इनके खोलने और आमजन के कार्य करने संबंधी समय भी निर्धारित कर दिया है। वित्त (राजस्व) विभाग के शासन सचिव वित्त टी. रविकांत ने इस आशय के आदेश जारी किए। जन अनुशासन पखवाड़ा लागू होने के बाद राज्य सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े विभागों के अलावा अन्य राजस्व विभागों को भी बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने अपने पुराने आदेश में छूट देने का निर्णय लिया।
यह विभाग खुलेंगे
वित्त विभाग के शासन सचिव टी. रविकांत के अनुसार सोमवार से राज्यकर विभाग, आबकारी विभाग, आरएसबीसीएल तथा आरएसजीएसएम, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, परिवहन विभाग तथा खनिज विभाग के कार्यालय जन अनुशासन पखवाड़े में भी सोमवार से खुले रहेंगे। कार्यालय का समय शाम चार बजे तक रहेगा, लेकिन आमजन के कार्य दोपहर दो बजे तक ही होंगे। इसी प्रकार आबकारी की दुकानें सुबह छह बजे से ग्यारह बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार एवं रविवार को वीकेंड कफ्र्यू के कारण दुकानों को पूर्णतया बंद रखना होगा। खनिज कार्य भी यथावत जारी रहेगा।
नए लाइसेंस और नवीनीकरण हो सकेंगे
आदेश के अनुसार सोमवार से परिवहन विभाग को खोल दिया जाएगा। दोपहर दो बजे तक वाहन चालकों के समस्त कार्य होंगे। इसके बाद दोपहर दो से चार बजे तक अधिकारी एवं कार्मिक अपने बकाया कार्य का निपटारा करेंगे। सरकार की ओर से मिली छूट के बाद अब वाहन चालकों के नए लाइसेंस और नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ राजस्व जमा करवाना, चालान के रुपए जमा करवाना या अपने सीज वाहन को छुड़वाने संबंधी कार्य हो सकेंगे।