
RNA nurses gave warnings by giving flowers in bhilwara
भीलवाड़ा।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने गुरुवार को नर्सेज कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ शलभ शर्मा व सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक फरीद मोहम्मद रंगरेज व जिलाध्यक्ष नारायणलाल माली के नेतृत्व में शर्मा को दिए ज्ञापन में बताया कि हाल ही में उन्होंने मकान किराया देने के बावजूद भी 4 नर्सेज कर्मियों को क्वार्टर खाली करने के आदेश दिए। कोरोना महामारी के बीच कार्य कर रहे नर्सेज कर्मियों से इस तरह अचानक क्वार्टर खाली कराना उनके साथ नाइंसाफी है। सरकार ने नर्सिंग कर्मचारियों को लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग देकर सैंपलिंग का आदेश दिया था। एसोसिएशन ने इसका भी विरोध जताया। कोविड-19 में सभी नर्सेज कर्मचारी घर-घर सर्वे से लेकर अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा में लगे हैं। इसके बाद भी इस तरह के आदेश से कर्मचारियों में आक्रोश है। एसोसिएशन ने सभी नर्सिंग कर्मचारियों को डे ऑफ सीएल व अन्य अवकाश दूसरे जिलों की तरह पूर्व की भांति देने की मांग की है। उन्होंने कहा की मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को डीए एरियर बकाया है उसे जल्द बनवाने की भी मांग की गई।
जिला संयोजक सांवरमल सोनी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया एरियर 5 साल बाद भी नहीं बनाए गए हैं। प्रोत्साहन राशि भी नहीं दी गई है। एसोसिएशन ने चिकित्सालय परिसर स्थित नवनिर्मित जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के छात्रावास को शुरू करवाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष योगेश कुमार श्रोत्रीय ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान को ज्ञापन देकर राजस्थान सरकार की ओर से द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों को जो लैब टेक्नीशियन की ट्रेनिंग देकर सैंपलिंग के आदेश दिए इसका विरोध जताया। इस दौरान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक छिपा, महिला प्रमुख संगीता शर्मा, युगांत तंवर, राजेश जोशी, चेतना शर्मा, मितवा भोला, टीना सोलंकी, विनोद वर्मा आदि नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे। इससे पूर्व एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
Published on:
27 Aug 2020 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
