
Road accident in bhilwara
गुलाबपुरा।
आसींद शाहपुरा मार्ग 148 डी हाईवे पर शनिवार को दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़त में करीब 20 जने घायल हो गए। जिन्हें गुलाबपुरा चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आसींद—शाहपुरा मार्ग 148 डी पर शनिवार को दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने की भिड़त में ट्रॉली में सवार करीब 20 जने घायल हो गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आस—पास काम कर रहे ग्रामीण मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को गुलाबपुरा के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गणेशपुरा में खेत पर सांप डसने से छात्र की मौत
मांडलगढ़।
पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में खेत पर एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसे चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक का परिवार खेत पर ही निवास करता है।
जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के छात्र ओम प्रकाश 18 पुत्र गोपाल धाकड़ निवासी गणेशपुरा को सांप ने डस लिया। उसे गंभीर अवस्था में मांडलगढ़ चिकित्सालय लाया जा रहा था। रास्ते में लाते समय ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
सर्विस लाइन पर पेड़ गिरा,हादसा टला
गुरला.माली मोहल्ले में राम मन्दिर के पास भूखण्ड से पेड़ का बड़ा हिस्सा विद्युत पोल से मकान मे जा रही सर्विस लाइन के ऊपर गिर गया। तार नही टूटे जिससे हादसा टल गया। इस जगह पर हमेशा भीड़भाड़ रहती है। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार माली मोहल्ले में राम मंदिर के पास भूखंड से पेड़ का बड़ा हिस्सा बिजली के पोल से मकान में जा रही सर्विस लाइन के उपर गिर गया। तार नही टूटे जिससे हादसा टल गया। इस जगह पर हमेशा भीड़भाड़ रहती है। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Published on:
01 Sept 2018 07:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
