6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लुटेरी दुल्हन साथियों के साथ धरी गई

कोर्ट में विवाह रचाने के दस दिन बाद नकदी व जेवर समेत फरार हुई दुल्हन व उसके ही कथित रिश्तेदारों व साथियों को पुलिस ने एमपी व प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। सभी छह आरोपितों को बाद में शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

2 min read
Google source verification
petrol pump robbery

petrol pump robbery

भीलवाड़ा। कोर्ट में विवाह रचाने के दस दिन बाद नकदी व जेवर समेत फरार हुई दुल्हन व उसके ही कथित रिश्तेदारों व साथियों को पुलिस ने एमपी व प्रतापगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। सभी छह आरोपितों को बाद में शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नकदी व कार जब्त की है। सभी 6 गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि बताया कि पटेलनगर निवासी हरीसिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि जनवरी माह में उसने कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक न्यायालय में एमपी के देवास निवासी चेतना सोलंकी से शादी की। यह शादी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी निवासी ममता बणजारा, नंदू सिंह व नारायण सिंह आदि के जरिए हुई। विवाह के बदले में आरोपितों ने डेढ़ लाख रुपए लिए। लेकिन शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन परिवादी के पटेलनगर स्थित आवास से गहने लेकर फरार हो गई थी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर लाल की अगुवाई में टीम गठित की गई।

एमपी व प्रतापगढ़ में दबिश, गिरफ्तार

अनुसंधान के दौरान आरोपित पुलिस टीम ने एमपी व प्रतापगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे कर दुल्हन चेतना सोलंकी तथा उसके साथी प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी के जोधपुरिया निवासी बंटू सिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़ व ममता बंजारा तथा देवास के ही संजय परमार व वीरेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से पूछताछ, मौका तस्दीक व बरामदगी के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां सभी आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

डेढ़ लाख दिए थे विवाह के

अनुसंधान के दौरान सामने आया कि परिवादी हरीसिंह ने आरोपितों को विवाह कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए थे। इनमें से चेतना ने 60 हजार रुपये लिए और तीस हजार रुपए का मंगलसूत्र खरीद लिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार आरोपित बंटूसिंह की निशादेही से बरामद की। इसी प्रकार उसके कब्जे से साढ़े नौ हजार की नकदी, आरोपित नारायण सिंह से साढ़े आठ हजार रुपए व ममता बंजारा से 5 हजार रुपए बरामद किए।


आपस में ही बन गए पिता, बहन
आरोपितों ने बताया कि हरीसिंह से चेतना की शादी के दौरान नारायण सिंह पिता व ममता बहन बनी। चेतना ने नकदी व जेवर समेट कर फरार होने के बाद आरोपित संजय से प्रेम विवाह कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि हरीसिंह की शादी के दस दिन बाद ही दोनों आरोपित संजय व वीरेंद्र भीलवाड़ा आए और चेतना को साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों का पुलिस रिकार्ड संबधित पुलिस थाने से मांगा गया है।