19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन इनामी बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

दो पिस्टल व लोडेड मैग्जीन, चाकू जब्त व ट्रक बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
तीन इनामी बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

तीन इनामी बदमाशों समेत चार गिरफ्तार

भीलवाड़ा साइबर सेल ने बिच्छू गैंग के तीन इनामी आरोपी समेत चार जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 2 पिस्टल व लोडेड मैग्जीन व चाकू जब्त किया। एक ट्रक भी बरामद किया गया।


पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह ने मीडिया को बताया कि 31 दिसंबर 2023 की रात गुलाबपुरा के रूपाहेली भट्टा स्थित ज्वैलर्स विनोद सोनी, रवि सोनी पर फायर कर सोने चांदी से भरा बैग लूटने के मामले में आरोपी राजेन्द्रसिहं रावत (24) निवासी जयनगर व संदीप जाट (24) निवासी नाटास थाना गुढ़ागौड़जी जिला झुंझुनूं पर 25-25 हजार तथा रामसिहं उर्फ लम्बू गुर्जर (30) निवासी जोधखेडा रोड ब्यावर पर 15 हजार रुपए का इनाम था। इन तीनों को विशेष टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। ये आरोपी जिस ट्रक से फरारी काट रहे थे, उसे भी जब्त किया। इस ट्रक को बीरमसिह रावत (50) निवासी पालरा अजमेर चला रहा था। बीरम को भी गिरफ्तार किया। ये 29 मील चौराहे पर उस समय गिरफ्तार किए गए, जब ट्रक से अहमदाबाद जा रहे थे। एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात में शामिल हैं। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग