
क्षेत्र के चंदननगर गांव में सोमवार को कुएं पर इंजन चालू करने गई महिला की साडी पट्टे में फंसने से उसकी कुएं में गिरने से पानी में डूबने से मौत हो गई। शाहपुरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
कार्यवाहक थानाप्रभारी राजेन्द्रसिंह के अनुसार चंदननगर निवासी कमला देवी भील (55) सुबह खेत पर गई थी। वहां कुएं के मुंडेर पर रखे इंजन को चालू करने गई। इंजन स्टार्ट होते ही साडी का पल्लू इंजन के पट्टे में आ गया। अनियंत्रित होकर कमला कुएं में गिर गई।
इससे पानी में डूबने से कमला की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और परिजन दौड़कर आए। लेकिन तब तक कमला दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।
Published on:
14 Nov 2016 09:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
