18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदीश हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज की बैठक

परिवार को दी आर्थिक सहायताआरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम का सम्मान
2 min read
Google source verification
जगदीश हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज की बैठक

जगदीश हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज की बैठक

भीलवाड़ा।
जिले के करेड़ा क्षेत्र के सबलपुरा निवासी व गुजरात में भंगार व्यवसाई जगदीश कुमावत की बीते दिनों अपहरण कर पीट-पीटकर हत्या के मामले में सोमवार को गाडरी खेड़ा जेमंत माता मंदिर प्रांगण में 62 गांवो के कुमावत समाज के साथ सर्व समाज की सभा हुई। इसमें पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता व दोषियों को कठोर दंड दिलाने व समाज सुधार पर निर्णय लिए। सबलपुरा के गजेंद्र सिंह व भेरू लाल कुमावत ने बताया कि बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने पर टीम को सम्मानित किया। जगदीश के परिवार को आर्थिक सहायता की मदद करने तथा जगदीश के हत्यारों को कठोर कानूनी सजा दिलाने के लिए आर्थिक सहायता एकत्रित करने के लिये 62 खेड़ा के कुमावत समाज के लोग व सर्व समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि सर्व समाज के लोग जगदीश के परिवार को आगे कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए आर्थिक सहायता का योगदान देंगे। इस पर सर्व समाज द्वारा आर्थिक योगदान में 13 लाख रुपए की राशि एकत्रित की व सर्व समाज द्वारा निर्णय लिया गया कि जो भी इस घटना में दोषी है उनको कोर्ट द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दिलवायी जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा को सर्व समाज द्वारा ज्ञापन भी दिया गया। इसमें मांग करते हुए कहा कि जगदीश हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए व प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की गई।
जगदीश हत्या काण्ड के मुख्य सभी आरोपियों गिरफ्तारी के साथ ही एमएस गु्रप के सरगना को गिरिफ्त करने पर समाज के लोगो ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा के सानिध्य में माण्डल थाना अधिकारी राजेन्द्र गोदारा व रायपुर थानाधिकारी प्रेम सिंह पुलिस प्रशासन टीम का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने कहा कि जगदीश हत्याकांड के मामले में किसी एक अधिकारी की कार्रवाई नही है पूरी पुलिस टीम ने टीम वर्क कर इस हत्या काण्ड के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपियों को कानूनी तौर पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। सभी लोग का ऐसे ही साथ बना रहे व धैर्य रखें ओर सभी लोग पुलिस कार्रवाई में मदद करें।
समारोह में प्रद्युमन सिंह राणावत ने कहा कि समाज में पनपने वाले अपराधियों से कोई डरे नहीं। इसी तरह से सभी समाज के लोग एकजुट होकर उनका विरोध करें। इससे ऐसी घटना का दोबारा होना संभव नहीं है। सभी लोग ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का समय-समय पर विरोध करते रहेंगे तो जगदीश हत्याकांड जैसी घटना का कभी दोहराव नहीं होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग