टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा व नवगठित शाहपुरा जिले में 23 ऐसे विद्यालय हैं, जहां के विद्यार्थी वंदना सभा (प्रार्थना सभा) में प्रतिदिन 75 श्लोक का उच्चारण करने के बाद अपनी नियमित पढ़ाई शुरू करते हैं। भीलवाड़ा विद्या भारती शिक्षण संस्थान के तहत संचालित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों में संस्कृत भाषा एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को प्रार्थना सभा में संस्कृत के श्लोक, मंत्रों का उच्चारण करवाया जा रहा है। बच्चों को अधिकतर श्लोक कंठस्थ हैं।