6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना की दूसरी लहर, लोग लापरवाह

लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना की दूसरी लहर, लोग लापरवाह

कोरोना की दूसरी लहर, लोग लापरवाह

भीलवाड़ा।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लापरवाह लोग संक्रमण को बढ़ा रहे है। बाजारों के अलावा कई स्थानों पर बढ़ती भीड़ और मास्क नहीं पहनने से त्याहारों पर कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे की आशंका बढ़ती जा रही है। लोग सोशल डिस्टेसिंग भूल गए हैं।
शहर और जिले में संक्रमण की रफ्तार में जैसे ही कमी आई, लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया, जबकि प्रशासन और चिकित्सा विभाग बार-बार मास्क पहनने की सलाह देता रहा है। यहां तक की स्कूल और कॉलेज में मास्क की पाबंदी की पालना को लेकर कोई सख्ती नहीं रही। पहले मॉल्स में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जा रहा था, लेकिन अब वहां पर भी कोई नहीं देख रहा है कि मास्क पहना भी है या नहीं।
सोशल डिस्टेंस को भूल गए लोग
अब सोशल डिस्टेंसिंग को लोग भूल गए हैं। सभी जगह भीड़-भाड़ नजर आ रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
चुनावी सभा में उमड़ रही भीड़, मतदान पर होगी सख्ती
उप चुनाव के कारण सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। मंगलवार को गंगापुर में हुई कांग्रेस व भाजपा की सभा में अधिकांश कार्यकर्ताओं ने बिना मास्क के ही बैठे रहे।
यहां पर जागरूकता की जरूरत
- रोडवेज व निजी बस स्टैंड
- रेलवे स्टेशन
- सब्जी मंडियां
- शहर के बाजार
- मॉल्स और सिनेमाघर
- धार्मिक स्थल