6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सादगी से मनाएंगे शरद पूर्णिमा

निशुल्क दवा वितरण सुबह 9 से शाम 5.30 तक

1 minute read
Google source verification
Sharad Purnima will celebrate with simplicity in bhilwara

Sharad Purnima will celebrate with simplicity in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
प्रसिद्ध धर्म स्थल खाखरा वाले देवता सांगानेर में शरद पूर्णिमा कोरोना के चलते सादगी से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सांस रोगियों के लिए निशुल्क दवा वितरण सुबह 9 से शाम 5.30 तक की जाएगी। रात्रि में खीर प्रसाद का आयोजन नहीं रखा। रोगियो को केवल दवा दी जाएगी। पुजारी श्यामलाल ने बताया कि बिना मास्क रोगियों को शिविर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरुवार को नवरात्र महोत्सव का अनुष्ठानों के साथ समापन हुआ। सुबह मंशापूर्ण महादेव मंदिर में 11 विद्वान पंडितों द्वारा नमक चमक रुद्राभिषेक किया गया। देवता के स्थान पर आकर्षक सज्जा व मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार किया गया।
बालाजी मार्केट के बालाजी मंदिर में राम दरबार का आकर्षक नयनाभिराम धवल शृंगार, हनुमानजी महाराज के रजत चोला श्रृंगार व भगवान के चंद्रमा की किरणों में रखी खीर का भोग रात्रि 12 बजे लगाया जाएगा। भगवान के दर्शन रात्रि 10 बजे तक रहेंगे। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया की कोरोना के कारण खीर का प्रसाद नहीं बांटा जाएगा।
विवेकानन्द नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी श्यामसुंदर आचार्य, गिरधर आचार्य ने बताया कि रात 12 बजे खीर प्रसाद व दमा की दवाई वितरित की जाएगी। सुमंगल सेवा संस्थान निशुल्क मास्क व थैले बांटेगा। दमा की दवाई के लिए सुबह ७ बजे से शाम ४ बजे तक मन्दिर पर रजिस्ट्रेशन होगा।
हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर के आराध्य बाबा शेवाराम साहब का 104वां प्राकट्य उत्सव शरद पूनम को मनाया जाएगा। पुरुषोत्तम मास के विविध अनुष्ठानों की पूर्णाहुति जन्मोत्सव पर होगी। हंसराम उदासी ने बताया, शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम होंगे। संतों महापुरुषों के प्रवचन होंगे। शनिवार को बाबा जी के प्राकट्य उत्सव शरद पूनम के दिन सुबह ५ से ६ बजे समाधि साहब पर मौन जाप एकाग्रचित्त पूजन वंदन होगा। ध्वजारोहण, हवन होगा। कार्तिक स्नान शनिवार से प्रारम्भ होंगे जो एक माह तक चलेगा।