18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल शाम 6 बजे से बन्द होगी दुकाने

दो और संगठन आए आगे
less than 1 minute read
Google source verification
Shops will be closed from 6 pm tomorrow in bhilwara

Shops will be closed from 6 pm tomorrow in bhilwara

भीलवाड़ा
आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारिक संगठन अब एक जुट नजर आ रहे है। व्यापारी दिपावली से पहले लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार व जिला प्रशासन व्यापारियों की इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। ऐसे में अब हर व्यापारीक संगठन अपने स्तर पर बाजार खोलने का समय तय करने लगे है। शनिवार को दो और व्यापारिक संगठनों ने सोमवार से बाजार शाम ६ बजे से बन्द करने तथा रविवार को लॉकडाउन का निर्णय किया है। भीलवाड़ा इलेक्ट्रीक डीलक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील तलेसरा व महासचिव पारस ढा़बरिया ने बताया कि वे सोमवार शाम ६ बजे से दुकाने बन्द रखेंगे। रविवार को लॉकडाउन रखा जाएगा। इसी प्रकार भीलवाड़ा इंवेटर बेट्री डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र पीपाड़ा व सविच मयंक भदादा ने बताया कि २८ सितंबर से एसोसिएशन से जुड़ी सभी दुकाने शाम को बन्द कर दी जाएगी। रविवार को लॉकडाउन किया जाएगा। इससे पहले आधा दर्जन से अधिक व्यापारिक संगठनों ने निर्णय कर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग