अभी यह सुविधा
मांडलगढ़ ब्लॉक में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एक डिस्पेंसरी है, लेकिन सुविधाओं की कमी है। मांडलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड की सुविधा है, जहां डॉक्टर के 10 पद स्वीकृत हैं। इनमें पांच कनिष्ठ विशेषज्ञ, चार चिकित्सा अधिकारी व एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर का पद है। एक डाॅक्टर का पद रिक्त है। फर्स्ट ग्रेड नर्स 6 में से चार कार्यरत है। सैकंड ग्रेड नर्स के 13 पद है। 4 पोस्ट लैब टेक्नीशियन की पोस्ट है लेकिन एक लैब टेक्नीशियन कार्यरत है। लैब टेक्नीशियन 2 संविदा पर। दो रेडियोग्राफर है। एक वार्ड लेडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पोस्ट समाप्त कर दी गई है। ठेके पर सफाईकर्मी लगा रखे हैं। मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए स्वीपर का पद रिक्त है। इससे लोगों को परेशानी होती है।